मित्र-मंडली

Monday 28 October 2013

–––एक निवेदन–––

                                                                         +++ इस पावन पर्व दीपावली पर +++



स्वीकार करेंगे अनुमोदन यह,
विश्वास हमे है सब जन पर।
इस पावन पर्व दीपावली पर।।

चीनी पटाखे और लड़ियों को,
इस बार रख देंगे पूर्णतयः ताख पर ।
इस पावन पर्व दीपावली पर ।।

चलो चलें इस बार वहाँ को।
उन  टेढ़े - मेढ़े रास्तों पर,
इस पावन पर्व दीपावली पर।।

धागे  से  जहाँ  काट  रहा  हो,
दियली  वह उस  चकिये पर।
इस पावन पर्व दीपावली पर।।

बल  दें हम उन हाथों को,
हैं हम बैठे जिनके कन्धों पर।
इस पावन पर्व दीपावली पर।।

जगमग कर दें सारे जहां को,
जला के घी की बाती रखी जो हो दियली पर।
इस पावन पर्व दीपावली पर।।

रोकें प्रदूषण, बचाएं वातावरण को,
हैं हम जीवित जिसके अनुशासन पर।
इस पावन पर्व दीपावली पर।।

अग्रिम बधाई सपरिवार आपको,
शिशू सिंह के इस ब्लॉग पर।
इस पावन पर्व दीपावली पर।।

No comments:

Post a Comment